Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 10:57 PM
भारतीय मूल के दीपक आनंद ने कनाडा में देश का नाम रोशन किया है। ओंटारियो के प्रांतीय संसद सदस्य के चुनावों के लिए दीपक को नामांकित किया गया है। हाल ही में ओंटारियो में हुई 12,000 लोगों की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया है। पिछले 18 वर्षों से दीपक...
चंडीगढ़(अर्चना): भारतीय मूल के दीपक आनंद ने कनाडा में देश का नाम रोशन किया है। ओंटारियो के प्रांतीय संसद सदस्य के चुनावों के लिए दीपक को नामांकित किया गया है। हाल ही में ओंटारियो में हुई 12,000 लोगों की बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया है।
पिछले 18 वर्षों से दीपक मिसिसॉगा के बुजुर्गों और बच्चों की सेवा कर रहे हैं। दीपक कैमिकल इंजीनियर हैं और कनाडा जाने से पहले वह मोहाली के फेज 3 में रहते थे। कनाडा में ओंटारियो एक ऐसा प्रांत है जहां दक्षिण एशिया कम्युनिटी (भारत, पाकिस्तान आदि) के करीब 17 लाख लोग रहते हैं। दीपक ने कनाडा की प्रोग्रैसिव कंजर्वेटिव पॉलिटिकल पार्टी की संसद सदस्य चुनावों के लिए टिकट पाई है। उनके सामने 3 अन्य पॉलिटिकल पार्टियों-लिबरल, ग्रीन व एन.डी.पी. के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने एक उम्मीदवार पंजाब से ही है। दीपक का परिवार मोहाली में ही रहता है।