Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 06:12 PM
हरियाना के निकटवर्ती गांव लेहलां में एक विवाहिता लखविन्द्र कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई....
भुंगा(राजेश): हरियाना के निकटवर्ती गांव लेहलां में एक विवाहिता लखविन्द्र कौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता दर्शन सिंह ने कहा कि लखविन्द्र कौर का विवाह 26 जनवरी 2016 को वरिन्द्र सिंह पुत्र सुमित्तर सिंह निवासी लेहलां के साथ हुआ था। कुछ समय पहले उसके दामाद वरिन्द्र सिंह के किसी अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध होने के चलते वह घर नहीं आता था और न ही लखविन्द्र कौर को खर्चा देता था।
उसने आगे बताया कि गत रात्रि उसको किसी ने फोन किया कि उसकी लड़की की मौत हो गई है। दर्शन सिंह ने यह भी कहा कि लड़की के ससुराल परिवार ने उनको इस संबंधी कोई सूचना नहीं दी। जिस पर उनको यकीन है कि लड़की को ससुराल वालों ने ही मार दिया है। पुलिस ने धारा 306 के अधीन विवाहिता के पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।