Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 12:16 PM
मोगा की तहसील बाघापुराना अधीन गांव पड़ते गांव माहलकलां में एक घर में खुदाई के समय 2 हैंड ग्रेनेड तथा 150 के करीब कारतूस मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार सरपंच गुरदीप सिंह ने पूर्व सैनिक स्व. बंत सिंह से उक्त जगह खरीदी थी।
मोगाःबाघापुराना अधीन पड़ते गांव माहलकलां में एक घर में खुदाई के दौरान 2 हैंड ग्रेनेड तथा 150 के करीब कारतूस बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार सरपंच गुरदीप सिंह ने पूर्व सैनिक स्व. बंत सिंह से उक्त जगह खरीदी थी।
आज वह उस जगह पर निर्माण के उद्देश्य से नींव की खुदाई करवा रहा था। खुदाई के दौरान उसमें से एक बंद थैला मिला। उसे खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में असला बरामद हुआ है। फिलहाल जानकारी मिलने पर पुलिस तथा सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कारतूत 303 बोर के बताए हैं।