Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Sep, 2017 01:09 PM
चुनाव अायोग ने गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा पितृ पक्ष मेें की है। यह समय पितृ पक्ष होने के कारण पार्टियों को रास नहीं अा रहा। हिंदू धर्म अनुसार कोई भी शुभ काम पितृ पक्ष में नहीं किया जाता।
चंडीगढ़ः चुनाव अायोग ने गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा पितृ पक्ष मेें की है। यह समय पितृ पक्ष होने के कारण पार्टियों को रास नहीं अा रहा। हिंदू धर्म अनुसार कोई भी शुभ काम पितृ पक्ष में नहीं किया जाता। राजनीतिक पार्टि भी इस विश्वास से अछूती नहीं हैं। यही कारण है कि कांग्रेस तथा भाजपा 20 सितंबर तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर सकेगी। वहीं अाम अादमी पार्टी इन चीजों पर विश्वास नहीं करतीं।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं भले ही यह उपचुनाव है,लेकिन उनके लिए यह किसी विश्वकप से कम नहीं है। पिृत पक्ष कारण उम्मीदवार के चयन को लेकर मुश्किल खड़ी हो रही है।
माना जा रहा है भाजपा 20 सितंबर को प्रत्याशी के चयन को लेकर अंतिम बैठक करेगी अौर संभवतः21 सितंबर को नवरात्र के पहले दिन प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दे अौर इसी दिन प्रत्याशी नामांकन भी कर दें। नामांकन प्रतिक्रिया 15 सितंबर से 21 सितंबर तक होनी है। कांग्रेस-भाजपा के लिए ये चुनाव महत्तवपूर्ण हैं इसलिए वे कोई वहम न कर रिसक नहीं लेना चाहतीं। इन चुनाव का असर लोस चुनाव 2019 पर पड़ेगा इसलिए दोनों पार्टिया इसके लिए बेहद गंभीर हैं।