गुरदासपुर उप चुनाव को ध्यान में रखकर अमरेन्द्र सरकार तय करेगी नगर निगम चुनावों की तारीखें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 10:29 AM

gurdaspur bypoll

पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर उप चुनाव को ध्यान में रखकर ही राज्य में जालंधर, अमृतसर, पटियाला व लुधियाना में नगर निगम चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

जालंधर (धवन): पंजाब सरकार द्वारा गुरदासपुर उप चुनाव को ध्यान में रखकर ही राज्य में जालंधर, अमृतसर, पटियाला व लुधियाना में नगर निगम चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इन महानगरों में नगर निगमों का कार्यकाल समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने अक्तूबर महीना खत्म होने से पूर्व गुरदासपुर उप चुनाव को सम्पन्न करना है। फिल्म अभिनेता व भाजपा सांसद विनोद खन्ना के देहांत के कारण गुरदासपुर सीट का उप चुनाव करवाया जा रहा है। 


विनोद खन्ना का देहांत 27 अप्रैल 2017 को मुम्बई में हुआ था तथा उस हिसाब से चुनाव आयोग को 6 महीने के भीतर-भीतर उप चुनाव करवाना अनिवार्य है। इसकी तारीख संभवत: चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश तथा गुजरात राज्य विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। संभवत: इन दोनों राज्यों के चुनावों के साथ ही गुरदासपुर संसदीय सीट का उप चुनाव करवाया जा सकता है। 


दूसरी तरफ राज्य में मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार चाहती है कि पहले गुरदासपुर सीट का उप चुनाव सम्पन्न करवा लिया जाए, उसके बाद ही नगर निगमों के चुनावों का ऐलान किया जाए। इससे कांग्रेसी नेता गुरदासपुर से फ्री हो जाएंगे। वैसे भी अभी नगर निगमों में वार्डबंदी का कार्य चल रहा है तथा यह कार्य अगस्त अंत तक पूरा होना है। मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह की रणनीति यह है कि पहले गुरदासपुर जीतो तथा उसके तुरंत बाद नगर निगम चुनाव करवा दिए जाएं। इसलिए गुरदासपुर का चुनावी नतीजा आने के तुरंत बाद नगर निगम चुनावों की तारीखें तय हो जाएंगी।


 इन चारों बड़े महानगरों में वार्डों की गिनती बढ़ाई जा रही है। जालंधर में वार्डों की गिनती बढ़ाकर 75, पटियाला में 60, अमृतसर में 85 तथा लुधियाना में 95 की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नगर निगम चुनाव नवम्बर तक स्थगित हो सकते हैं। वार्ड बंदी का कार्य पूरा होने के बाद ही राज्य चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके बाद चुनावों से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। नगर निगम चुनावों के साथ-साथ राज्य चुनाव आयोग को 36 नगर कौंसिलों में ही चुनावों को सम्पन्न करवाना है। नगर निगम चुनावों से पूर्व गुरदासपुर में सियासी पाॢटयों में शक्ति परीक्षण होगा तथा उसके बाद नगर निगम चुनावों में। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!