रायकोट निवासियों को दीवाली पर मिला तोहफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 04:43 PM

gift at diwali

शहर के विकास कार्य के लिए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह के प्रयत्नों से नगर कौंसिल रायकोट को 2 करोड़ की ग्रांट का चैक जारी किया है जोकि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह और सामाजिक सुरक्षा एवं जंगलात मंत्री साधु सिंह...

रायकोट(भल्ला): शहर के विकास कार्य के लिए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह के प्रयत्नों से नगर कौंसिल रायकोट को 2 करोड़ की ग्रांट का चैक जारी किया है जोकि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह और सामाजिक सुरक्षा एवं जंगलात मंत्री साधु सिंह धर्मसोत द्वारा डा. अमर सिंह के सपुत्र कामिल बोपाराय, ई.ओ. बलवीर सिंह और अध्यक्ष सुखपाल सिंह गोंदवाल को सौंपा गया। 

इस मौके पर अमर सिंह ने कै. अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और साधु सिंह धर्मसोत का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस ग्रांट से शहर की भीतरी दयनीय हालत सड़कों की मुरम्मत और शहर के अधूरे पड़े विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर दफ्तर इंचार्ज दलजीत सिंह, जगप्रीत सिंह बुट्टर, ओ.एस.डी. प्रदेश सचिव लखविंद्र सिंह सपरा, मास्टर गुरदेव सिंह आदि उपस्थित थे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!