Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Aug, 2017 04:19 PM
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी मारने के आरोप में चीमां पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
संगरूर(विवेक सिंधवानी,गोयल): विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी मारने के आरोप में चीमां पुलिस ने एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धु ने बताया कि गगनदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी घासीवाला थाना चीमां ने एस.एस.पी. दफतर में लिखती तौर पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह संगरूर में एक प्राईवेट कंपनी में सेल्जमैन के तौर पर नौकरी करता है।
उसे विदेश भेजने का झांसा देकर हरजिन्द्र सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी सतौज ने 2 लाख 90 हजार रुपए ले लिए। उसने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापिस किए। पुलिस ने हरजिन्द्र सिंह खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।