MLA के पी.ए. पर 20 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Aug, 2017 08:30 AM

fraud case

फगवाड़ा में घटे अहम घटनाक्रम में पुलिस थाना सिटी में पंजाब की पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में सी.पी.एस. के पद पर आसीन व हलका फिल्लौर से भाजपा विधायक (एम.एल.ए.) अविनाश चंद्र के एक पी.ए. बलदेव सिंह के खिलाफ कथित तौर पर जमीन के एक मामले में 20 लाख...

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में घटे अहम घटनाक्रम में पुलिस थाना सिटी में पंजाब की पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार में सी.पी.एस. के पद पर आसीन व हलका फिल्लौर से भाजपा विधायक (एम.एल.ए.) अविनाश चंद्र के एक पी.ए. बलदेव सिंह के खिलाफ कथित तौर पर जमीन के एक मामले में 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज होने की सूचना मिली है।

प्रकरण संबंधी शिकायतकर्ता रचनजीत सिंह पुत्र बहादर सिंह वासी खलवाड़ा गेट, नजदीक शिव मंदिर फगवाड़ा ने पुलिस को बताया कि एम.एल.ए. अविनाश चंद्र के पी.ए. बलदेव सिंह ने उसे कहा कि वह उसके द्वारा खरीदी गई एक जमीन, जिसके इंतकाल करवाने को लेकर झगड़ा चल रहा है, का मामला निपटा देगा लेकिन वह इसकी कीमत लेगा।

इसके पश्चात पी.ए. बलदेव सिंह ने उससे एक नई कार इंडिका विस्टा व करीब 16 लाख रुपए लिए, लेकिन बाद में साफ मना कर दिया कि वह उसकी जमीन के इंतकाल का काम नहीं करवाएगा। पुलिस ने एम.एल.ए. अविनाश चंद्र के आरोपी पी.ए. बलदेव सिंह के खिलाफ पुलिस थाना सिटी में धारा 420, 406 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!