Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 07:44 AM
नकोदर चौक पैट्रोल पम्प के पास स्थित क्वार्टरों में रहने वाले रिक्शा चालक के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर नारियल काटने वाली कटार से रेहड़ी चालक ने हमला कर रिक्शा चालक को घायल कर दिया। खून से सनी हालत में घायल गोल्टू ठाकुर पुत्र आजो ठाकुर निवासी...
जालंधर (शौरी): नकोदर चौक पैट्रोल पम्प के पास स्थित क्वार्टरों में रहने वाले रिक्शा चालक के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर नारियल काटने वाली कटार से रेहड़ी चालक ने हमला कर रिक्शा चालक को घायल कर दिया। खून से सनी हालत में घायल गोल्टू ठाकुर पुत्र आजो ठाकुर निवासी बिहार को 108 की एम्बुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। घायल ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर अपना पेट पालता है। रात करीब 9 बजे वह जैसे ही अपने क्वार्टर के बाहर पहुंचा तो वहां नारियल की रेहड़ी लगाने वाला उसका जानकार व्यक्ति शराब पी रहा था।
उक्त व्यक्ति ने उसे शराब पीने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। घायल के मुताबिक वह जैसे ही क्वार्टर के भीतर पहुंचा और कपड़े बदलने लगा तो इसी बीच उक्त रेहड़ी चालक आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही रेहड़ी चालक ने नारियल काटने वाली कटार निकालकर उस पर हमला कर दिया और उसे बेहोशी व खून से लथपथ हालत में गिरा देख मौके से फरार हो गया।