Edited By Updated: 24 May, 2017 10:23 AM
एफ.सी.आई. ठेकेदार और लेबर के बीच पिछले कुछ समय से माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग को लेकर विवाद चल रहा है।
फिरोजपुर(आनंद, मनदीप, जैन): एफ.सी.आई. ठेकेदार और लेबर के बीच पिछले कुछ समय से माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर फिरोजपुर शहर के रेलवे स्टेशन पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब उक्त विवाद को लेकर पुलिस और लेबर के बीच टकराव हो गया। इस दौरान अपने हक के लिए लड़ रही लेबर पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
क्या है मामला
जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे एस.पी.एच. राजवीर सिंह ने बताया कि हाईकोट के दिशा-निर्देशोंनुसार एफ.सी.आई. के माल की स्पैशल गाड़ी से लोडिंग और अनलोडिंग का लेबर ठेका ठेकेदार को दिया गया था लेकिन स्थानीय लेबर इसका विरोध कर रही थी जिसके चलते मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। मंगलवार की सुबह अचानक लेबर ने पथरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने हवाई फायर कर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सैल्फ डिफैंस के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस सारे घटनाक्रम में कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और कुछ लोग जख्मी हो गया। उन्होंने कहा कि सारी कार्रवाई लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखकर करवाई जा रही है।
बाहर से लेबर मंगवा रहा है ठेकेदार
एफ.सी.आई. की लेबर के ठेकेदार स्पैशल गाड़ी में माल लोडिंग व अनलोडिंग करने के लिए बाहर से लेबर मंगवा रहा है जिसका स्थानीय लेबर विरोध कर रही है।
लेबर यूनियन संघर्ष को तैयार
इस मुद्दे को लेकर 3 यूनियनें पूरी तरह से आपस मे मिल गई हैं। उन्होंने अपने संघर्ष का ऐलान कर दिया है और इस मुद्दे का हल नहीं निकाला जाता तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।