कर्ज से परेशान किसान ने दी जान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Mar, 2018 05:40 PM

farmer suicide

गांव मकारोंपुर के किसान सुखविंदर सिंह ने कर्ज से परेशान होकर नहर में छलांग लगा आत्महत्या कर ली।  उस पर करीब 20 लाख रुपए का कर्ज था। मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि उसके पास 6 एकड़ जमीन थी और लाखों रुपए का कर्ज था। उसका बड़ा पुत्र सुखविंदर सिंह...

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी): गांव मकारोंपुर के किसान सुखविंदर सिंह ने कर्ज से परेशान होकर नहर में छलांग लगा आत्महत्या कर ली।  उस पर करीब 20 लाख रुपए का कर्ज था। मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने बताया कि उसके पास 6 एकड़ जमीन थी और लाखों रुपए का कर्ज था। उसका बड़ा पुत्र सुखविंदर सिंह कई साल विदेश में रहा फिर भी कर्जा नहीं उतरा। उसने कुछ जमीन बेचकर करीब 10 लाख रुपए कर्जा उतार दिया। अब भी लाखों रुपए कर्ज उनके सिर पर था। इस कारण सुखविंदर सिंह परेशान रहता था। 

 वह 24 फरवरी को घर से कार में गया, पर वापस नहीं आया। उन्होंने  25 फरवरी को जब सुखविंदर के मोबाइल पर फोन किया तो उसे नायब सिंह सरपंच गांव महदूदां ने उठाया।  उसने बताया कि यह फोन एक कार में पड़ा है जो गांव खालसपुर नजदीक नहर के पास खड़ी है। उसके बाद वह खालसपुर नहर पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। गत शाम सुखविंदर सिंह का शव घनौर के नजदीक नहर से मिला। 

उन्होंने बताया कि सुखविंदर सिंह का 4 वर्ष पहले विवाह हुआ था और वह अपने पीछे 3 वर्ष की बेटी छोड़ गया है।पुलिस के सहायक थानेदार शास्वत कुमार ने बताया कि गुरनाम सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से पोस्टमार्टम करवा कर शव को वारिसों के हवाले कर दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!