Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Jul, 2017 10:04 AM
एक और किसान को कर्ज के दैत्य ने निगल लिया।
तपा मंडी (गर्ग, शाम): एक और किसान को कर्ज के दैत्य ने निगल लिया। गांव काहनेके (बरनाला) के किसान गुरप्रीत सिंह (28) ने जहरीली दवा निगलकर मौत को गले लगा लिया।
जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह के पास 2-3 एकड़ जमीन थी। सिर पर कर्ज होने के कारण गुरप्रीत सिंह का अपनी पत्नी के साथ भी झगड़ा चलता रहता था, जिससे उसकी पत्नी के साथ उसका रिश्ता भी टूट चुका था। कर्ज के बोझ और घर में क्लेश के चलते गुरप्रीत सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।