Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 08:14 AM
71वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर बी.एस.एफ., केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, पंजाब पुलिस, होमगार्ड, एन.सी.सी., स्काऊट्स एवं गाइड्ज की परेड...
जालंधर (पुनीत): 71वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हुए जिला स्तरीय समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर बी.एस.एफ., केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, पंजाब पुलिस, होमगार्ड, एन.सी.सी., स्काऊट्स एवं गाइड्ज की परेड में जवानों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट से सलामी दी। पंजाब के ग्रामीण, पंचायत एवं वाटर सप्लाई मंत्री तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा ने तिरंगा फहराया।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को शाल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जबकि विभिन्न क्षेत्रों में शानदार कारगुजारी दिखाने वाले 110 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों/ समाज सेवी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजिन्द्र बाजवा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि दिसम्बर तक हर घर को पीने वाले साफ पानी का कनैक्शन देने का लक्ष्य है। आजादी के लगभग 7 दशक बाद भी सभी लोगों को पीने वाला साफ पानी नहीं मिल रहा, जिसके लिए विश्व बैंक से इस प्रोजैक्ट के लिए 450 करोड़ रुपए का प्रबंध किया गया है।