Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 05:06 PM
लुधियाना में प्लास्टिक के एक कारखाने में भीषण अग्निकांड के बाद अाज सी.एम.अमरेद्र सिंह के अादेशानुसार जायजा लेने पहुंचे।
लुधियाना: लुधियाना में प्लास्टिक के एक कारखाने में भीषण अग्निकांड के बाद अाज सी.एम.अमरेद्र सिंह के अादेशानुसार जायजा लेने पहुंचे। इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है, जिनमें छह अग्निशमन कर्मी, यानी फायरफाइटर भी शामिल हैं। यह जानकारी लुधियाना के पुलिस उपायुक्त ध्रूमण निंबले ने दी। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है।
गौरतलब है कि लुधियाना के चीमा चौक के निकट मुश्ताक गंज में सोमवार को विस्फोट के बाद आग लगने से कारखाने की बहुमंजिला इमारत गिर गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद जांच के अादेश दिए थे। उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की।