Edited By Updated: 27 Apr, 2017 04:53 PM
लगातार मिल रही हार के बाद आप पार्टी के नेता एक-दूसरे के विरोध में उतर आए हैं। यहां भगवंत मान ने पार्टी की हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए है तो वहीं दिल्ली के राजौरी गार्डन से विधायक जरनैल सिंह ने पार्टी की गिरती साख के लिए मान की शराब...
श्री मुक्तसर साहिबःलगातार मिल रही हार के बाद आम आदमी पार्टी के नेता एक-दूसरे के विरोध में उतर आए हैं। यहां भगवंत मान ने पार्टी की हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाए है तो वहीं दिल्ली के राजौरी गार्डन के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने पार्टी की गिरती साख के लिए मान की शराब पीने की आदत को जिम्मेदार ठहराया है।
उल्लेखनीय है कि जरनैल सिंह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से लंबी सीट से हार गए थे। उन्होंने कहा कि मान की शराब पीने की आदत से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। विरोधी पार्टियों ने उनके शराब पीने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। यहां तक पार्टी संयोजक केजरीवाल ने मान को समझाने का प्रयास भी किया था। वहीं कोटकपूरा से आप
विधायक कुलतार सिंह ने कहा कि मान को मीडिया में बयान देने से बचना चाहिए। किसी बात के मतभेद को लेकर उन्हें पार्टी से बात करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के पंजाब कन्वीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी भी खुलकर भगवंत मान के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मान ने जो भी कहा है, उसे केजरीवाल को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्हें भगवंत मान से बात करनी चाहिए कि वह ऐसा क्यों बोल रहे हैं। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ग्राउंड लेवल पर कार्यकर्ताओं से संपर्क साधने में पूरी तरह नाकाम रहा। दिल्ली में पार्टी लोगों का विश्वास जीतने में नाकाम रही।