Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 01:58 AM
ताजपुर रोड, सैंट्रल जेल के हवालाती डिसमिस ए.एस.आई. ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। जेल के डिप्टी सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह टिवाना ने बताया कि डिसमिस ए.एस.आई. हवालाती गुरसेवक सिंह पर थाना डिवीजन नं. 5 में 20 लाख रुपए गबन के...
लुधियाना(स्याल): ताजपुर रोड, सैंट्रल जेल के हवालाती डिसमिस ए.एस.आई. ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। जेल के डिप्टी सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह टिवाना ने बताया कि डिसमिस ए.एस.आई. हवालाती गुरसेवक सिंह पर थाना डिवीजन नं. 5 में 20 लाख रुपए गबन के आरोप का केस दर्ज होने पर वह जेल में बंद था। इसके अलावा विभिन्न पुलिस थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज थे जिस कारण पंजाब पुलिस विभाग से उसे डिसमिस किया जा चुका था।
दोपहर 2.30 बजे जेल की नशा छुड़ाओ बैरक के बाहर की तरफ बने बाथरूम के एग्जास्ट फैन वाली जगह पर लगी लोहे ग्रिल के साथ फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। बैरक में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों व अन्य बंदियों ने देखकर उक्त हवालाती की स्थिति देखकर उसे तुरन्त जेल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को शव गृह में रखा गया है।
सुबह मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डाक्टरों का एक पैनल मृतक हवालाती का पोस्टमार्टम करेगा। मौके पर मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूत्र बताते हैं कि उक्त हवालाती ए.एस.आई. मानसिक रूप से परेशान था। स्थानीय पुलिस ने जेल जाकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। जेल के डिप्टी सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह टिवाना ने बताया कि जेल प्रशासन घटना की जांच कर रहा है। ज्युडिशियल मैजिस्ट्रेट जेल जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करेंगे।