NRI पति से परेशान पत्नी की गुहार पर फॉरेन मिनिस्ट्री ने मांगे दस्तावेज, सुषमा स्वराज से मांगी थी मदद

Edited By Updated: 12 Apr, 2017 12:56 PM

deserted by nri hubby kapurthala woman seeks swaraj s help

एन.आर.आई. पति से परेशान पत्नी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है।

चंडीगढ़ः एन.आर.आई. पति से परेशान पत्नी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। महिला ने ट्वीट कर विदेश मंत्री को अपनी कहानी बताई है। महिला चांददीप कौर ने बताया कि  उसका विवाह 2 जुलाई, 2015 को जालंधर निवासी रमनदीप सिंह से हुआ था। शादी के बाद 1 अगस्त को रमनदीप सिंह न्यूजीलैंड चला गया।


महिला ने कहा कि पति को न्यूजीलैंड से डिपोर्ट कराने में सरकार मदद करे। मैं तलाक लेकर अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करना चाहती हूं। पति की पासपोर्ट कैंसल किया जाए। ताकि आगे से कोई एन.आर.आई. पत्नी को धोखा ना दे पाए। कौर द्वारा लिखे गए पत्र पर अभिनय करते हुए न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायोग ने सिंह के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बाद फॉरेन मिनिस्ट्री ने फोन कर महिला से केस से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।  

बता दें कि कपूरथला की चांद दीप कौर (29 साल) ने बताया कि जुलाई, 2015 में मेरी जालंधर के रमनदीप सिंह के साथ शादी हुई थी। वह ऑकलैंड में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। शादी के कुछ दिन बाद ही रमनदीप न्यूजीलैंड लौट गया। जबकि मैं उससे माता-पिता के साथ ससुराल में रही। दिसंबर में पति कुछ दिनों के लिए घर लौटा। जनवरी में फिर विदेश चला गया। शादी के बाद मैं सिर्फ 40 से 45 दिन ही पति के साथ रह पाई। रामनदीप के जाते ही मेरे ससुरालवालों का नजरिया अचानक बदल गया। एक दिन ससुर ने कहा कि हमने रमन को जायदाद से बेदखल कर दिया है। इसीलिए तुम्हे भी अपने मां-बाप के घर जाकर रहना चाहिए। इसके बाद मैं कई दिन तक पति को फोन लगाती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मैंने अपने पेरेंट्स से भी कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की। उन्होंने भी बात करने की बजाय मेरा नंबर ब्लॉक कर दिया। चांद दीप ने 7 अप्रैल को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्विटर हैंडल पर अपनी शिकायत और केस से जुड़े कागजात पोस्ट किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!