Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 08:57 AM
घरेलू विवाद के चलते अपने ससुराल में फैसला करने आए एक व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई।
कपूरथला(मल्होत्रा): घरेलू विवाद के चलते अपने ससुराल में फैसला करने आए एक व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बटाला की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व कपूरथला के मोहल्ला अरफवाला की सुनीता से हुई थी।
कुछ समय से नरेश कुमार का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी पत्नी अपना ससुराल छोड़कर मायके आई हुई थी। नरेश कुमार अपनी माता व भाई के साथ अपनी पत्नी के साथ फैसला करने के लिए अपने ससुराल आया हुआ था।
पंचायती फैसले के लिए अभी बातचीत चल ही रही थी कि नरेश कुमार वॉशरूम जाने का कहकर छत पर चला गया। बाद में उसकी संदिग्धावस्था में मौत हो गई। थाना सिटी की पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर धारा-174 तहत कार्रवाई शुरु कर दी है।