Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 10:13 AM
निकटवर्ती मंडी बरीवाला में बाजा-बरीवाला लिंक सड़क पर पड़ते रजबाहे में से एक अज्ञात महिला का शव मिला है।
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा): निकटवर्ती मंडी बरीवाला में बाजा-बरीवाला लिंक सड़क पर पड़ते रजबाहे में से एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जानकारी देते हुए सहारा क्लब के सदस्य गुरमीत सिंह ने बताया कि लोगों की तरफ से क्लब को सूचना दी गई कि मंडी बरीवाला के बाजा रोड पर स्थित रजबाहे के पुल के नीचे किसी महिला का शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही सहारा क्लब सराएनागा की पूरी टीम मौके पर पहुंची तथा इसकी जानकारी थाना बरीवाला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की उपस्थिति में क्लब के सदस्यों द्वारा रजबाहे में से महिला के शव को बाहर निकाला गया। थाना बरीवाला पुलिस अनुसार महिला की पहचान न होने के कारण शव को सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब में 72 घंटों के लिए रखा जाएगा।