Edited By Updated: 29 Mar, 2017 12:29 PM
सुखदेव सिंह एडीशनल सैशन जज बरनाला की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए जगदीप सिंह वासी पक्खो कैंचियों को.........
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): सुखदेव सिंह एडीशनल सैशन जज बरनाला की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाते हुए जगदीप सिंह वासी पक्खो कैंचियों को दुष्कर्म के आरोप में वकील सतनाम सिंह राही की दलीलों से सहमत होते हुए बाइज्जत बरी करने का आदेश सुनाया। मुद्दई प्रीति कौर (काल्पनिक नाम) ने अपने बयान पुलिस के पास दर्ज करवाए थे कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले सुखविन्द्र सिंह वासी उगोके से हुई थी। उसका पति फौज में है। 27.10.14 को सुखविन्द्र सिंह छुट्टी लेकर घर आया था जो कि किसी कार्य के संबंध में भदौड़ गया हुआ था। इस दौरान जब वह घर में अकेली थी तो जगदीप वहां आया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने उसके मुंह में कोई जहरीली चीज डाल दी।