मास्टरमाइंड निकला थानेदार का बेटा, आधा दर्जन से अधिक पिस्तौलें गायब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Feb, 2018 09:34 AM

crime news

अक्सर पुलिस लोगों के स्कैंडल बेनकाब करती है लेकिन जिला पुलिस में एक ऐसी बड़ी घटना घटित हुई है जिससे हड़कंप मच गया है।

बटाला  (सैंडी/साहिल) : अक्सर पुलिस लोगों के स्कैंडल बेनकाब करती है लेकिन जिला पुलिस में एक ऐसी बड़ी घटना घटित हुई है जिससे हड़कंप मच गया है। यह सारी घटना बटाला के मालखाने की है जहां गुप्त डाका पड़ा है। सूत्र बताते हैं कि यहां एक सुरेन्द्र सिंह नाम का थानेदार तैनात था जिसका बेटा अक्सर अपने पिता को मिलने के लिए आता था लेकिन अचानक उसने कथित साजिश रचते हुए मालखाने में से एक-एक कर पिस्तौल चुरा कर बेचना शुरू कर दिया। 

 

किस-किस को बेचे पिस्तौल  
थानेदार सुरेन्द्र सिंह के मास्टरमाइंड लड़के बलयोद्ध सिंह ने सबसे पहले पिस्तौल बटाला में तैनात होमगार्ड कश्मीर सिंह के लड़के लवप्रीत सिंह को बेचा, इसके बाद उसने मालखाने से और पिस्तौल चोरी करके अपने दोस्त और थानेदार मित्रमान के लड़के अमनप्रीत सिंह को बेच दिए। उसका यह कथित सिलसिला लगातार जारी रहा और उसने तीसरा पिस्तौल चोरी करके तेजिन्द्र सिंह पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी बटाला को बेचा। 


क्या कहना है एस.एस.पी. बटाला का?
जब उक्त मामले बारे उपिन्द्रजीत सिंह एस. एस.पी. बटाला के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह घटना घटी तो जरूर है। फिलहाल इसकी बारीकी से जांच चल रही है इसलिए और ज्यादा जानकारी देना मुनासिब नहीं। उन्होंने कहा कि जांच मुकम्मल होने के बाद ही हम केस बारे बता सकेंगे।

 

लवप्रीत के अवैध हथियार की दहशत दिखाने पर हुआ पर्दाफाश 

जिस प्रकार पंजाब में गैंगस्टर हथियार आने के बाद अपने आप को परमात्मा समझने लगे हैं, शायद उसी प्रकार ही पिस्तौल खरीदने के बाद होमगार्ड के लड़के लवप्रीत सिंह ने अवैध हथियार की दहशत दिखानी शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार हुआ कुछ इस प्रकार कि लवप्रीत कथित तौर पर किसी के घर जाता था और घर वाले उसको आने से मना करते थे, जिस दौरान लवप्रीत ने उनको उक्त खरीदे पिस्तौल से धमकाना शुरू कर दिया। 


पीड़ित परिवार ने डरने की बजाय दिलेरी दिखाई और बीते रोज जब लवप्रीत उनके घर आया तो पीड़ित परिवार ने पुलिस को गुप्त सूचना दे दी। जब पुलिस संबंधित घर में पहुंची तो लवप्रीत वहां बैठा था और उसने अपना अवैध पिस्तौल तकिए के नीचे रखा हुआ था।  पुलिस ने पिस्तौल और लवप्रीत को तुरंत काबू कर लिया। सूत्र बताते हैं कि जब लवप्रीत से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने मालखाने की परतें खोलनी शुरू कर दीं और उसने कथित तौर पर बताया कि यह पिस्तौल उसने थानेदार सुरेन्द्र सिंह के लड़के बलयोद्ध सिंह से खरीदा है, इसके बाद पुलिस ने कड़ी से  कडी जोड़ते हुए सुरेन्द्र सिंह, उसके लड़के और बाकी खरीदारों को कथित तौर पर हिरासत में ले लिया है।


मालखाने में से कथित तौर पर थानेदार का लड़का आधा दर्जन से अधिक हथियार साफ कर चुका है। सूचना मुताबिक अभी तक 3 पिस्तौलों का पता चला है और आते दिनों में उक्त मास्टरमाइंड द्वारा और कई राज खोले जाने की संभावना जताई जा रही है। बाकी यह सारी घटना पुलिस के अपने विभाग की होने के कारण पुलिस इस बड़े कांड को बहुत ही गुप्त रखते हुए इसकी तह तक पहुंचने के लिए युद्ध स्तर पर लगी हुई है। पुलिस पूरी रिकवरी के बाद ही उक्त बड़ी घटना का खुलासा करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!