Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 12:20 PM
शहर के रेलवे पार्क में लगा काफी बड़ा 100 फुट के करीब ऊंचा तिरंगा फटा पड़ा है। सुबह की सैर करने जाने वाले शहर निवासियों ने कहा कि देश
गुरुहरसहाय, (आवला): शहर के रेलवे पार्क में लगा काफी बड़ा 100 फुट के करीब ऊंचा तिरंगा फटा पड़ा है। सुबह की सैर करने जाने वाले शहर निवासियों ने कहा कि देश की आन-बान-शान इस तिरंगे को पहल के आधार पर बदला जाए।
यह बात पता चलने पर जब पत्रकार ने पार्क का दौरा किया तो तिरंगे की केसरी पट्टी काफी फटी हुई थी। यह झंडा शहर में बड़े रेलवे पार्क में लगा है और पार्क शहर की मेन सड़क के किनारे पर बना है, जहां से सारा दिन प्रशासन, थाना प्रभारी, डी.एस.पी. व अन्य सरकारी अधिकारी गुजरते है, लेकिन यह फटा हुआ तिरंगा किसी को भी नजर नहीं आया। आम पब्लिक का कहना है कि रोजाना राष्ट्रीय झंडे को सुबह फहराने के अलावा सूरज डूबने पर उतारना भी होता है, इसलिए यहां किसी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।
लोगों ने मांग की है कि हलका विधायक राणा सोढी को इस झंडे को सुबह फहराने और शाम को उतरवाने के लिए पक्के तौर पर एक सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगवानी चाहिए है, ताकि आगे से झंडा फट न सके। इस संबंध में जब समाज सेवी जिम्मी मनचंदा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बहुत ही शर्म वाली बात है कि आज स्वतंत्रता दिवस है, पर फिर भी राष्ट्रीय तिरंगा फटा पड़ा है। इसकी तरफ किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी का ध्यान तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि पहल के आधार पर तिरंगा बदला जाना चाहिए।