Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 07:03 PM
पंचायत चुनाव में विवादित बयान देने के चलते कांग्रेसी नेता हरिंद्र पाल सिंह हैरी विवादों में घिर गए हैं। उनके विवादित बयान का वीडियो भी वायरल हुआ है।
पटियालाः पंचायत चुनाव में विवादित बयान देने के चलते कांग्रेसी नेता हरिंद्र पाल सिंह हैरी विवादों में घिर गए हैं। उनके विवादित बयान का वीडियो भी वायरल हुआ है।
वीडियो में कांग्रेसी नेता हरिन्दर पाल सिंह हैरी मान राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर वर्करों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि किसी को भी काट कर मेरे पास आ जाओ आपको उंगली तक नहीं लगने दूंगा। इसके साथ ही वह वीडियो में अन्य कई विवादित बातें भी बोल रहे हैं।वहीं हैरी मान से इस संबंधी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके साथ संपर्क नहीं हो सका। भरी सभा में हैरी मान द्वारा वर्करों को उकसाने के दिए गए इस विवादित बयान पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने किनारा कर लिया है। इस पर विरोधी पक्षों के क्या बयान सामने आते है यह देखना होगा।