सीएम अमरेंद्र सिंह की मां का देहांत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 01:29 AM

cm amarinder singh s mother dies

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मां राजमाता मोहिंदर कौर का लंबी बीमारी के बाद आज शाम पटियाला स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह ...

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मां राजमाता मोहिंदर कौर का लंबी बीमारी के बाद आज शाम पटियाला स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थी। कांग्रेस की पूर्व सांसद कौर कुछ समय से अस्वस्थ थीं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने पटियाला स्थित परिवार के मोती महल आवास में शाम सात बज कर 24 मिनट पर अंतिम सांस ली। बुढ़ापे के कारण स्वाभाविक तौर पर शरीर में कमजोरी आने से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री उनकी अंत्येष्टि के लिए पटियाला गए हैं जो मंगलवार को होगी। कल होने वाली कैबिनेट बैठक और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कौर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह पटियाला के दिवंगत महाराजा यादविंद्र सिंह की पत्नी थी। उनका जन्म लुधियाना में हुआ था।

लोकसभा और राज्यसभा की पूर्व सदस्य राजमाता विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और अन्य परोपकारी गतिविधियों में सक्रिय रही थी। उनके निधन पर देश भर से कई गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को फोन कर अपनी संवेदना प्रकट की। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने भी उन्हें फोन किया। 

राजमाता के निधन पर भट्टल द्वारा शोक व्यक्त
मुख्यमत्री कै. अमरेंद्र सिंह की माता सरदारनी महिंद्र कौर (राजमाता पटियाला) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राजिंद्र कौर भट्टल ने कहा है कि वे जहां एक देशभक्त की पुत्री थीं, वहीं पंजाब की राजनीति में उनका विशेष योगदान था। उनके निधन से पंजाब तथा पंजाबियों को अपूर्णीय क्षति हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!