Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 08:09 AM
करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई।
भटिंडा (पायल): करंट लगने से एक बच्ची की मौत हो गई। जानकारी अनुसार जोगी नगर में सुबह पंखा चलाते समय एक 11 वर्षीय बच्ची को करंट का जोरदार झटका लग गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर सहारा जनसेवा के सदस्य मौके पर पहुंचे और पीड़िता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डाक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान रोशनी (11) पुत्री मनोज मंडल के तौर पर हुई। गरीब दिहाड़ीदार पिता के पास बच्ची के संस्कार तक के पैसे नहीं थे, जिसके चलते संस्था द्वारा बच्ची का अंतिम संस्कार विधि-विधान अनुसार करवाया गया।