शाहपुर कंडी डैम पर बैराज निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री व जाखड़ केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलेंगे

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Feb, 2018 10:19 AM

chief minister and jakhar meet gadkari on shahpur kandi dam

2600 करोड़ की लागत से शाहपुर कंडी डैम पर बैराज बनाने के मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ 8 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने जा रहे हैं।

जालन्धर (धवन) : 2600 करोड़ की लागत से शाहपुर कंडी डैम पर बैराज बनाने के मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ 8 फरवरी को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने जा रहे हैं। इस प्रस्तावित बैठक में शाहपुर कंडी डैम पर बैराज के मसले पर पंजाब सरकार द्वारा अपना पक्ष रखा जाएगा। 


बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान शाहपुर कंडी पर बैराज बनाने के प्रोजैक्ट को नैशनल प्रोजैक्ट घोषित कर दिया था। पिछले कुछ समय से इस मामले में कोई प्रगति नहीं हो सकी, क्योंकि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से इस मंजूरशुदा प्रोजैक्ट की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए मुख्यमंत्री व जाखड़ ने इस मामले को पुन: केंद्र सरकार के सामने उठाने का निर्णय लिया।


बताया जाता है कि शाहपुर कंडी डैम पर बैराज बनने के बाद एक तो बिजली उत्पादन के कार्य में तेजी आएगी तथा दूसरा इससे पंजाब के सीमावर्ती  क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में मानसून के दिनों में बाढ़ आने से किसानों की फसलों को भारी नुक्सान पहुंचता है। यह भी बताया जाता है कि कै. अमरेन्द्र सिंह द्वारा नितिन गडकरी से आग्रह किया जाएगा कि वह नैशनल प्रोजैक्ट के लिए तुरन्त फंड जारी करें। कै. अमरेन्द्र सिंह संभवत: नितिन गडकरी के साथ पंजाब के कुछ सड़क प्रोजैक्टों को लेकर भी चर्चा करेंगे, क्योंकि कई नैशनल हाईवे प्रोजैक्टों पर काम की रफ्तार बहुत धीमी चल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!