Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 12:30 PM
जानलेवा चाइना ड़ोर बच्चों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है। यह जानते हुए भी यह बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। चाइना ड़ोर ने न जाने आज तक कितनी ही जाने छीन ली है।
गुरदासपुर : जानलेवा चाइना डोर बच्चों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है। यह जानते हुए भी यह बाजार में धड़ल्ले से बिक रही है। चाइना डोर ने न जाने आज तक कितनी ही जाने छीन ली है।
ताजा मामला हमारे पास गुरदासपुर का सामने आया है जहां एक सब्जी मंडी के आढ़ती मुकेश महाजन घर से किसी जरूरी काम के लिए अपनी बेटी के साथ बाजार जा रहा थे कि अचानक उनके गले में चाइना डोर फंस गई जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। डोर से छुटकारा पाने के लिए मुकेश ने काफी समय तक जद्दोजहद की। इसी दौरान उनके हाथ की उंगलियां भी कट गई। उनकी आवाज सुनने पर आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की टीम ने करीब 1 घंटे बाद उनके गले में 30 टांके लगाए जिसके बाद मुकेश को नया जीवन प्रदान किया। सब्जी मंडी के प्रधान नरेश कुमार डिंपा ने बताया कि मुकेश कुमार के साथ उनकी बेटी और एक छोटा बच्चा भी था अगर वह डोर उनके गले की बजाए बेटी या छोटा बच्चे के गले में लगती तो भारी नुकसान हो सकता था।