कचरा बीनने वाली महिलाओं  की पिटाई,अबोहर अकाली दल के प्रधान पर मामला दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jul, 2017 05:36 PM

case against abohar akali dal chief

अबोहर अकाली दल के प्रधान अशोक आहूजा, पेस्टिसाइड एंड फर्टीलाइजर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश सतीजा सहित 5 अन्यों पर कचरा बीनने वाली महिलाओं  की शिकायत पर नगर थाना 1 की पुलिस ने जातिसूचक गाली निकालने व अन्य आरोप में मामला दर्ज किया है।

अबोहर (रहेजा): अबोहर अकाली दल के प्रधान अशोक आहूजा, पेस्टिसाइड एंड फर्टीलाइजर एसोसिएशन के प्रधान सुरेश सतीजा सहित 5 अन्यों पर कचरा बीनने वाली महिलाओं  की शिकायत पर नगर थाना 1 की पुलिस ने जातिसूचक गाली निकालने व अन्य आरोप में मामला दर्ज किया है। सभी नामजद फरार बताएं जा रहे हैं।

 

पुलिस को दिए बयानों में काजल पत्नी रणजीत सिंह गली नंबर 8 ठाकर अबादी ने बताया कि गत दिवस वह अपने मोहल्ले की महिला सपना, रेखा, राधा व रानी के साथ बाजार नंबर 12-13 में से जा रही थी कि अशोक आहूजा के भाई  विजय आहूजा, जनक राज आहूजा सहित रजीव भाटिया, सन्नी भाटिया, वेदप्रकाश व 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने  चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। 


काजल के अनुसार उन्होंने उन्हें अपने  मकान में ले जाकर जातिसूचक गालियां देते हुए अश्लील हरकतें भी की और कहा कि प्रधान अशोक आहूजा व सुरेश  ने उन्हें छोट दी हुई है कि अगर चोरी करने वाली महिलाएं मिल जाए तो उनके हाथ पैर तोड़ दिएं जाएं बाकि वह अपने आप संभाल लेंगे।


डी.एस.पी. अबोहर गुरविन्द्र सिंह ने जांच के पश्चात  मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जानें तक नामजद में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!