नौकर के कत्ल के मामले में 5 पर केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 08:11 AM

case against 5 in case of murder of servant

थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने एक व्यक्ति के कत्ल के मामले में 5 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी

सुल्तानपुर लोधी (धीर): थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने एक व्यक्ति के कत्ल के मामले में 5 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी के एस.एच.ओ. सर्बजीत सिंह ने बताया कि शिंगारा सिंह पुत्र गुरदित्ता सिंह निवासी खैड़ा दोना जरनैल सिंह के यहां नौकर का काम करता था।

शिंगारा सिंह पहले भी 15 वर्ष जरनैल सिंह के पास नौकरी कर चुका था और 5 वर्ष काम छोडऩे उपरांत फिर 4 माह से उसके पास दोबारा नौकरी करने लगा। उन्होंने बताया कि शिंगारा सिंह काम से दोबारा हटना चाहता था, परंतु जरनैल सिंह उसे नौकरी से जवाब नहीं दे रहा था। शनिवार को रात्रि करीब 2.30 बजे जरनैल सिंह व उसके साथ अन्य 5 व्यक्ति शिंगारा सिंह को अपनी महिंद्रा जीप (एच.आर.-23 ए-3089) में डालकर उसके घर फैंक आए व उसके घर के सदस्यों को कहा कि यह बेहोश है। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र मलकीयत सिंह व उसकी पत्नी ने देखा कि शिंगारा सिंह को काफी चोटें लगी हैं और वह कुछ बोल भी नहीं रहा था तो उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर घटना संबंधी जानकारी दी।

पुलिस पार्टी ने शिंगारा सिंह को अस्पताल पहुंचाया, डाक्टरों ने मृत लाया घोषित किया
वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पार्टी ने शिंगारा सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। थाना प्रमुख सर्बजीत सिंह ने बताया कि उक्त कत्ल के सारे मुजरिम नामजद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इस कत्ल के संबंध में इकबाल सिंह उर्फ काली पुत्र जरनैल सिंह, इकबाल सिंह उर्फ काला, जगजीत सिंह, बूटा उर्फ मधु, पप्पू पुत्र आरूजा के खिलाफ धारा-302 के अधीन केस दर्ज कर मृतक की लाश को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। इस केस के संबंध में बताया गया है कि पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है, जल्द ही उक्त सारे मुजरिम गिरफ्त में होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!