कैप्टन ने 25 लाख के शाही खर्चे कर जनता के धन का दुरुपयोग किया : चुघ

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 12:22 PM

captain misused public money by making royal expenses of 25 lakhs  chugh

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में असमर्थ, विधवा, बुजुर्गों व दिव्यांगों को समय पर पैंशन नहीं, किसानों का कर्जा माफ करने में विफल, टैक्स वसूली के पैसों से गरीबों को लाभ पहुंचाने के मुद्दे पर खजाना...

अमृतसर (कमल/जिया): भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब के कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में असमर्थ, विधवा, बुजुर्गों व दिव्यांगों को समय पर पैंशन नहीं, किसानों का कर्जा माफ करने में विफल, टैक्स वसूली के पैसों से गरीबों को लाभ पहुंचाने के मुद्दे पर खजाना खाली होने का राग अलापने वाली कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सरकार को मुम्बई में 2 दिन के दौरे पर 25 लाख रुपए खर्च करने में कोई गुरेज नहीं। कैप्टन ने जनता के धन का दुरुपयोग किया। 


उन्होंने गैर-सरकारी संगठन सोशल रिफार्मर्स द्वारा सूचना के अधिकार के तहत हासिल की गई जानकारी में हुए रहस्योद्घाटन के बाद चुघ ने कहा की अप्रैल में 2 दिनों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व ऊर्जा मंत्री राणा गुरजीत सिंह 17 सदस्यों के साथ मुम्बई गए थे। सूचना के अधिकार के अधीन जानकारी के अनुसार उपरोक्त यात्रा पर कुल 25.07 लाख रुपए खर्च किए गए। हवाई यात्रा चंडीगढ़ से मुंबई तक बिजनैस क्लास में की गई।


मुंबई के प्रसिद्ध ताज होटल का 2 दिन का बिल 15 लाख 32 हजार 609 रुपए बना जिसका भुगतान लोगों की मेहनत की कमाई से किया गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह जिस कमरे में स्वयं रहे उसका प्रतिदिन का किराया 80 हजार रुपए था। रात के अन्य खर्चों, जिनमें रूम सॢवस व मिनी बार शामिल थे, 95 हजार के अतिरिक्त खर्चे थे। इस प्रकार पंजाब के शाही मुख्यमंत्री कैप्टन साहिब मुंबई में एक रात में 1.75 लाख रुपए फूंक कर शाही नींद ले रहे थे। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि अब तक मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के सभी सरकारी दौरों पर हुए खर्चों पर व्हाइट पेपर जारी कर उन शाही खर्चों के बारे जनता को अवगत कराए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!