Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 02:46 PM
पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ी मेकअप अार्टिस्ट गीत बराड़ के कत्ल केस की गुत्थी को पुलिस ने एक दिन के भीतर ही सुलझा लिया है।
पटियाला (बलजिन्दर): पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी मेकअप अार्टिस्ट गीत बराड़ के कत्ल केस की गुत्थी को पुलिस ने एक दिन के भीतर ही सुलझा लिया है। पुलिस ने केस में पटियाला के रहने वाले मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक रिवाल्वर अौर जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की थ्यूरी मुताबिक गीत बराड़ का मनजीत सिंह के साथ पैसों का लेन-देन था। इसी वजह से मनजीत सिंह ने गोली मारकर गीत बराड़ की हत्या कर दी।
इस संबंध में एस.एस.पी. डा. एस. भूपति ने बताया कि मनजीत ने गीत बराड़ से कैमरे के लिए पैसे लिए थे । उन्होंने बताया कि गीत बराड़ की लाश मिलने के बाद एस.पी.डी हरविन्दर विर्क के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें डी.एस.पी. सुखमिन्दर चौहान, डी.एस.पी. कृष्ण कुमार पैंथे और एस.एच.अो. बनूड़ इंस्पैक्टर शमिन्दर सिंह को शामिल किया जिन्होंने जांच के बाद अारोपी को गिरफ्तार कर लिया।