‘15-20 वर्ष से काम कर रहे BSNL कर्मचारियों को पक्का किया जाए’

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 03:36 PM

bsnl employees protest

बी.एस.एन.एल. विभाग की विभिन्न ब्रांचों से आए वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर सारागढ़ी पार्क में बलजीत सिंह व बूटा सिंह की अध्यक्षता

फिरोजपुर(परमजीत, शर्मा): बी.एस.एन.एल. विभाग की विभिन्न ब्रांचों से आए वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर सारागढ़ी पार्क में बलजीत सिंह व बूटा सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों संबंधी सी.जी.एम. चंडीगढ़ बी.एस.एल.एल. एवं डी.जी.एस. साहिब बी.एस.एन.एल. फिरोजपुर को भी मांग पत्र भेजा। 

जायज मांगों को पूरा नहीं किया तो करेंगे संघर्ष 
संस्था नेताओं ने कहा कि यदि उनकी सभी जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों की होगी।

ये रहे मौजूद 
बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह, हरी प्रशाद, बलविन्द्र पाल, सुरजीत सिंह, बलवंत सिंह, गुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह, कुलबीर सिंह, जसविन्द्र सिंह, बलविन्द्र सिंह, अमनदीप सिंह आदि। 

कर्मचारियों की मुख्य मांगें 
बी.एस.एन.एल. पंजाब प्रदेश के कैजुअल व कान्ट्रैक्ट वर्कर जोकि पिछले 15-20 वर्ष से काम कर रहे हैं, को पक्का किया जाए।
कर्मचारियों को महंगाई अनुसार 15 से 20 हजार वेतन दिया जाए।
कर्मचारियों का पी.एफ. काटा जाए व उनका रिकार्ड भी रखा जाए।
वर्करों का ई.पी.एफ. जमा करवाया जाए।
रजिस्टर्ड छुट्टियां दी जाएं।
जो वर्कर प्राइमरी, मिडल और अंडर मैट्रिक हैं उन्हें पक्का किया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!