भाजपा की चुनौती: खैहरा तथ्य दें या माफी मांगें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 11:49 AM

bjp challenge give a true fact or apologize

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता व आम आदमी पार्टी (आप) के भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ...

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता व आम आदमी पार्टी (आप) के भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने लुधियाना में पास्टर सुल्तान मसीह की हत्या के पीछे आर.एस.एस., विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा का हाथ हो सकने के जो आरोप लगाए हैं वे तथ्य विहीन और बेबुनियाद हैं जिसकी हम सख्त शब्दों में  निंदा करते हैं। यह कहना है भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व प्रदेश सचिव विनीत जोशी का जो कि आज चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता कर आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्रवादी है, पर आम आदमी पार्टी की सोच अलगाववादी है। 


नवनिर्वाचित विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा द्वारा मास्टर मसीह की हत्या का आरोप आर.एस.एस., विहिप व भाजपा पर लगाकर स्वयं अपना मजाक उड़वाया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सभी धर्मों का सम्मान करने वाला एक राष्ट्रीय संगठन है जिसके नेताओं ने देश के लिए कई शहादतें दी हैं। ताजा उदाहरण आर.एस.एस. पंजाब प्रांत के सह-प्रांत संघचालक जगदीश गगनेजा का पिछले साल शहीद होना है।


हैरानी की बात है कि चाहे जगदीश गगनेजा की हत्या हो, चाहे माता चंद कौर की, चाहे अमित शर्मा की, चाहे दुर्गा गुप्ता, चाहे सतपाल व रमेश की तथा अंत में 15 जुलाई को पादरी सुल्तान मसीह की, इन सभी में एक तरीके से ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस पृष्ठभूमि में खैहरा द्वारा इस तरह के आरोप लगाना दिमागी दिवालियापन की निशानी है। ग्रेवाल व जोशी ने खैहरा को चुनौती देते हुए कहा कि या तो पास्टर मसीह की हत्या में आर.एस.एस., विहिप व भाजपा का हाथ होने के तथ्य पुलिस को दें या फिर माफी मांगें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!