पिम्स के स्टूडैंट ने PG में घुस कर छात्रों पर किया कातिलाना हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 08:14 AM

attempt to murder

पुरानी रंजिश के चलते पिम्स के स्टूडैंट ने दूसरे छात्रों के पी.जी. में घुसकर कातिलाना हमला कर दिया। थाना नं.-7 की पुलिस आरोपी छात्रों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है।

जालंधर (प्रीत): पुरानी रंजिश के चलते पिम्स के स्टूडैंट ने दूसरे छात्रों के पी.जी. में घुसकर कातिलाना हमला कर दिया। थाना नं.-7 की पुलिस आरोपी छात्रों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश कर रही है। उधर, पीड़ित छात्रों का कहना है कि आरोपी पक्ष द्वारा अब उन्हें फोन करके राजीनामा करने के लिए दबाव डाला जा रहा है और धमकाया जा रहा है। छात्र अर्जुन तुली वासी पठानकोट व हरविन्द्र सिंह ने बताया कि वह दोनों छोटी बारादरी पार्ट-2 में पी.जी. में रहते हैं।

हरविन्द्र सिंह ने बताया कि 2 दिन पहले रात के समय वह दोनों खाना खाकर लौटे और अर्जुन तुली गेट पर खड़ा अपने परिजनों से फोन पर बात कर रहा था और उसने गाड़ी घर के अंदर खड़ी कर दी। इसी बीच कुछ युवक वहां आए और अर्जुन को धकेलते हुए घर के अंदर ले गए। इसी बीच 10-15 और युवक हथियार लेकर घर में घुस आए। सभी ने अर्जुन तुली के साथ जबरदस्त मारपीट की। गाली-गालौच करते हुए जान से मार डालने तक की धमकी दे दी।

हरविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने अर्जुन तुली की बाजू पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। अर्जुन की बाजू पर 14 टांके लगे हैं। घटना संबंधी थाना नं.-7 में केस दर्ज किया गया है। हरविन्द्र व अर्जुन का आरोप है कि हमलावर अब उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। छात्र हरविन्द्र व अर्जुन ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि उनकी सुरक्षा यकीनी बनाई जाए और आरोपियों को पकड़ कर सजा दी जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!