Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 09:15 AM
पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद केजरीवाल पहली बार अाज पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर अा रहे हैं। इस दौरान वह नगर निगम चुनाव व पार्टी नेतृत्व में किए गए परिवर्तन के बारे में फीडबैक लेंगे।
चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद केजरीवाल पहली बार अाज पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर अा रहे हैं। इस दौरान वह नगर निगम चुनाव व पार्टी नेतृत्व में किए गए परिवर्तन के बारे में फीडबैक लेंगे।
पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की करारी हार के बाद केजरीवाल ने बीते दिनों दिल्ली में बैठक कर कार्यकर्ताओं की मांग पर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में परिवर्तन किया था। घुग्गी को कन्वीनर के पद से हटाकर भगवंत मान को पंजाब का प्रधान बनाया था। साथ ही अमन अरोड़ा को उप प्रधान बनाकर उन्हें संगठन विस्तार की जिम्मेवारी सौंपी थी। अमन अरोड़ा दो सप्ताह में संगठन विस्तार को लेकर किए गए प्रयासों के बारे में केजरीवाल को रिपोर्ट सौंपेंगे। भगवंत मान भी रविवार देर शाम विदेश दौरे से लौट आए हैं। वह भी बैठक में शिरकत करेंगे।