Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Sep, 2017 10:19 AM
शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को फेल करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रची साजिश को अंजाम देने के लिए कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और नवजोत सिंह सिद्धू डटे हुए हैं।
चंडीगढ़ (पराशर): शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को फेल करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रची साजिश को अंजाम देने के लिए कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और नवजोत सिंह सिद्धू डटे हुए हैं।
यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में पार्टी के खजांची व प्रवक्ता एन.के. शर्मा ने कहा कि राज्य के लोग जानते हैं कि पंजाब में कांग्रेस की जीत सिर्फ कैप्टन के कारण हुई है।
लोगों को यह भी पता है कि राहुल गांधी कैप्टन द्वारा केंद्रीय लीडरशिप के खिलाफ लिए जाते स्टैंड से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से राज्य के 2 कैबिनेट मंत्री काम कर रहे हैं, उससे ऐसा इशारा मिल रहा है कि मुख्यमंत्री को असफल करने के लिए गहरी साजिश रची गई है। शर्मा ने कहा कि किसी भी राज्य के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि जो विभाग मुख्यमंत्री के अधीन चल रहे हों, उन पर कोई कैबिनेट मंत्री टिप्पणी करे और विभाग उसे देने की मांग करते हुए दावा करे कि वह इनका काम सुधार देगा।