Edited By Updated: 01 Mar, 2017 05:02 PM
महानगर लुधियाना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।
लुधियाना(कुलवंत/माहेश) : महानगर लुधियाना से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक की हत्या कर शव के चार टुकड़े करने के बाद जला दिए गए। घटना काकोवाल रोड इलाके में होलिपथ स्कूल के सामने वाली गली में हुई। जहां एक युवक की हत्या कर शरीर के चार टुकड़े कर जला दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शव का सिर,धड़ और दोनों टांग अलग-अलग थी। पड़ोस के ममता एम्ब्रॉइडरी के मालिक ज्ञान चंद ने बुधवार सुबह 11 बजे शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस जगह शव मिला है, वहां उस प्लाट में इलाके के लोग कूड़ा फैंकते है। यहां कूड़े को हर रोज आग लगाई जाती है लेकिन ज्ञान का कहना है कि आज जो आग जल रही है, उसे दो दिन पहले जलाया गया था। इससे जाहिर होता है कि शव 2 से 3 दिन पुराना हो सकता है। मृतक की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। पुलिस लापता लोगों की सूचि भी खंगाल रही है ताकि पहचान हो सके।