Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Aug, 2017 05:15 PM
बस अड्डे पिंडी के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
गुरुहरसहाय (आवला): बस अड्डे पिंडी के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पैक्टर सुखचैन सिंह के अनुसार पुलिस को दिए बयान में परमजीत सिंह पुत्र किशोर सिंह निवासी मेघा राय ने बताया कि उसका रिश्तेदार गुरमीत सिंह पुत्र देस सिंह निवासी मेघा राय उताड़ अपनी दादी दानों बाई पत्नी कश्मीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घरेलू सामान लेने के लिए बस अड्डा पिंडी गया था। इस दौरान स्विफ्ट कार (नंबर डी.एल.-09सी.एल.-4707) के अज्ञात चालक ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद उक्त गाड़ी चालक ने आगे खड़ी स्कार्पियो गाड़ी को भी टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में बैठा सेर सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी मतड़ हिठाड़ गंभीर जख्मी हो गया।
शिकायतकत्र्ता ने बताया कि इस घटना में जख्मी हुए गुरमीत सिंह व उसकी दादी दानों बाई की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि शेर सिंह जलालाबाद के अस्पताल में दाखिल है। जांचकत्र्ता सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकत्र्ता के बयान पर अज्ञात स्विफ्ट कार चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।