Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Oct, 2017 01:19 PM
एस.पी.एन. कालेज के सामने आज दोपहर जी.टी. रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनमें से एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार सिलविया डैविड (24) पुत्री जार्ज डैविड निवासी रैस्ट हाऊस कालोनी...
मुकेरियां(बलवीर): एस.पी.एन. कालेज के सामने आज दोपहर जी.टी. रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनमें से एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार सिलविया डैविड (24) पुत्री जार्ज डैविड निवासी रैस्ट हाऊस कालोनी मुकेरियां तथा निधि शर्मा (34) पत्नी राजेश कुमार निवास गांव अब्दुलापुर जो कि सेंट जोसफ कॉन्वैंट स्कूल मुकेरियां (चक्क अल्ला बख्श) में टीचर है आज स्कूल से छुट्टी होने के उपरांत अपनी एक्टिवा पर स्कूल से मुकेरियां की तरफ आ रही थी।
जब वह उक्त घटनास्थल पर पहुंची तो इतने में जी.टी. रोड को पार करते हुए एक व्यक्ति दिलखुश (20) निवासी मुकेरियां उनकी एक्टिवा के आगे आ गया और वे तीनों नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। इसके उपरांत इन तीनों को उपचार हेतु 108 एम्बुलैंस द्वारा सरकारी अस्पताल मुकेरियां में भर्ती करवाया गया। आज एमरजैंसी ड्यूटी कर रहे डा. सतवीर सिंह ने बताया कि सिर पर चोट लगने से सिलविया डैविड की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि अन्य दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।