Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 08:16 AM
गत देर रात्रि तलवंडी साबो-बठिंडा रोड पर एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नानक सिंह (22) व गगनदीप सिंह (21) निवासी तलवंडी साबो किसी काम से बङ्क्षठडा की ओर आ रहे थे। इस दौरान रिलायंस पम्प के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने अचानक आगे...
तलवंडी साबो (मुनीश): गत देर रात्रि तलवंडी साबो-बङ्क्षठडा रोड पर एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नानक सिंह (22) व गगनदीप सिंह (21) निवासी तलवंडी साबो किसी काम से बङ्क्षठडा की ओर आ रहे थे। इस दौरान रिलायंस पम्प के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने अचानक आगे से बे्रक लगा दी व स्पीड पर जा रहा मोटरसाइकिल उक्त वाहन से टकरा गया।हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
रिलायंस पम्प के मुलाजिमों ने उक्त दोनों को उठाकर शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने नानक सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि गगनदीप सिंह को 108 एम्बुलैंस के माध्यम से बठिंडा रैफर कर दिया गया। गगनदीप सिंह की भी रास्ते में ही मौत हो गई।मृतक गगनदीप सिंह बॉक्सिंग खिलाड़ी था। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस ने मृतक गगनदीप सिंह के पिता सुखपाल सिंह के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि आगे जांच की जा रही है।