Edited By Updated: 30 Mar, 2017 03:08 PM
दुष्कर्म का आरोपी 4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पीड़ित युवती का पिता दर-दर की ठोकरें खा रहा था परंतु आरोपी काबू न होते देख वह और उसकी बेटी इंसाफ से वंचित थे। तब पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त...
लुधियाना(तरुण): दुष्कर्म का आरोपी 4 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पीड़ित युवती का पिता दर-दर की ठोकरें खा रहा था परंतु आरोपी काबू न होते देख वह और उसकी बेटी इंसाफ से वंचित थे। तब पिता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सख्त आदेश जारी किए। तब जाकर करीब 4 साल बाद आरोपी लुधियाना पुलिस के हत्थे चढ़ा।
थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस ने आरोपी मो. शाहिद मूल रूप निवासी गांव मानपुर जिला समस्तीपुर (बिहार) को काबू कर अदालत समक्ष पेश किया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि आरोपी बिहार से लुधियाना स्थित फोकल प्वाइंट इलाके में आया है जिसके बाद टीम तैयार कर पुलिस ने रेड की और आरोपी को धर दबोचा।
8 दिन बाद बरामद हुई थी लड़की
जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी शाहिद हिना को अगवाकर समस्तीपुर, बिहार ले गया था। जहां उसने मासूम के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान शाहिद पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में लड़की के माता-पिता बिहार से लड़की को लेकर लौटे। मैडीकल में डाक्टरों ने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म होने की पुष्टि की । इसके बाद पुलिस ने दर्ज मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ दी थी। आरोपी शाहिद सिलाई का काम करता था। वह शादीशुदा और
उसके 4 साल की बेटी है। 2014 में अदालत ने आरोपी शाहिद को भगौड़ा करार दिया था। कई बार पुलिस ने बिहार स्थित समस्तीपुर गांव मानपुर में रेड की परंतु हर बार आरोपी चकमा देकर फरार हो जाता था।