घर में जाकर किया हमला, 4 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Sep, 2017 01:45 PM

4 injure in dispute

गांव खोसा रणधीर में गत मंगलवार की सायं कृपाणों व बेसबाल से लैस डेढ़ दर्जन के करीब व्यक्तियों द्वारा अपने गांव के एक घर में दाखिल होकर 4 व्यक्तियों को गंभीर घायल किए जाने का मामला सामने आया है।

मोगा (आजाद): गांव खोसा रणधीर में गत मंगलवार की सायं कृपाणों व बेसबाल से लैस डेढ़ दर्जन के करीब व्यक्तियों द्वारा अपने गांव के एक घर में दाखिल होकर 4 व्यक्तियों को गंभीर घायल किए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गांव खोसा रणधीर के किसान दुल्ला सिंह पुत्र तारा सिंह का गांव के गुरजीत सिंह से जमीनी विवाद चल रहा है, जिस संबंधी गुरजीत सिंह पक्ष ने काफी समय पहले दुल्ला सिंह पक्ष के खिलाफ शिकायत दी थी, जो प्रशासन द्वारा जांच किए जाने पर झूठी साबित होने कारण 182 धारा की कार्रवाई हुई थी।

इसी रंजिश के चलते गुरजीत सिंह पक्ष द्वारा मंगलवार को गांव में हो रहे किसान सैमीनार में हिस्सा ले रहे किसान दुल्ला सिंह आदि को मजा चखाने की धमकी दी लेकिन दुल्ला सिंह लड़ाई न करने की बात कहकर अपने घर वापस आ गया। उसी दिन शाम को गुरजीत सिंह पुत्र गुरदित्त सिंह ने अपने साथ नवदीप सिंह पुत्र रुपेन्द्र सिंह, जगदीप सिंह गग्गी पुत्र दर्शन सिंह, मनदीप सिंह पुत्र देव सिंह, बलदेव सिंह पुत्र मेहर सिंह तथा अन्य 14-15 व्यक्तियों को साथ लेकर दुल्ला सिंह के घर धावा बोल दिया। हमले में दुल्ला सिंह व उसके भाई बलजीत सिंह, भतीजे शविंद्र सिंह सभी निवासी खोसा रणधीर तथा भांजे कर्मजीत सिंह निवासी थम्मनवाला घायल हो गए। घायलों को पड़ोसी सतनाम सिंह ने सिविल अस्पताल कोटईसे खां में इलाज के लिए दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई आरंभ कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!