Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Nov, 2017 05:39 PM
खन्ना में विधायक सिमरनजीत सिंह बैंस के सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे दौरान 4 सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए।
खन्ना: खन्ना में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के सुरक्षा कर्मियों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे दौरान 4 सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सुरक्षा कर्मचारी अपनी पायलट जिप्सी के द्वारा कहीं जा रहे थे। जैसे ही खन्ना के शनिदेव मंदिर के पास पहुंचे तो उन्होंने एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। पायलट गाड़ी बस के पिछले हिस्से के साथ टकरा गई। इस हादसे दौरान पायलट में सवार रघुवीर सिंह, कुलंवत सिंह, निर्मल सिंह, सुनील घायल हो गए। उनको खन्ना के सिविल लाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण घायलों को लुधियाना के सिविल अस्पताल रैफर कर दिया।