Edited By Updated: 22 Mar, 2017 12:41 PM
बीते कल मिनी सचिवालय में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति से की गई
जलालाबाद (गुलशन): बीते कल मिनी सचिवालय में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति से की गई मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में नगर थाना पुलिस ने कुल 4 आरोपियों के विरूद्ध कत्ल का मुकद्दमा दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी में स्थानीय निवासी अनमोल सिंह ने बताया कि उसका पिता गुरविन्द्र सिंह अपने रिशतेदारों के साथ घरेलू जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के लिए मिनी सचिवालय आए हुए थे।
वह तहसीलदार कार्यालय में खड़ा था कि काफी शोर सुनने के बाद जब उसने बालकनी से नीचे देखा तो सपन सुखीजा व बाकी अन्य आरोपी उसके पिता से धक्का मुक्का कर रहे थे। मृतक के पुत्र ने पुलिस को दिए ब्यानो में बताया कि उसके पिता गुरविन्द्र सिंह ने तिलक राज वाटस से करियाना का सामान लिया था जिसका करीब 20 हजार रुपए बकाया था।
झगड़े के दौरान आरोपी सपन सुखीजा ने उसके पिता गुरविन्द्र सिंह के पेट व गुप्तांग में लातें मारनी शुरू कर दी जिस कारण उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। नगर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर तजिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र अनमोल सिंह के ब्यानों के आधार पर 4 आरोपियों के विरुद्ध कत्ल का मुकद्दमा दर्ज किया गया है, जबकि सभी आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का फाजिल्का के सरकारी अपताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।