Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jul, 2017 11:19 AM
गांव भरोआणा में जमीन की आड़ की सांझ संबंधी पंचायत द्वारा फैसला करवाने के बाद घर में दाखिल होकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 3 महिलाओं व एक बच्चे को तेजधार हथियारों के साथ हमला कर बुरी तरह घायल करने का समाचार मिला है।
सुल्तानपुर लोधी (धीर): गांव भरोआणा में जमीन की आड़ की सांझ संबंधी पंचायत द्वारा फैसला करवाने के बाद घर में दाखिल होकर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 3 महिलाओं व एक बच्चे को तेजधार हथियारों के साथ हमला कर बुरी तरह घायल करने का समाचार मिला है।
सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन मनजीत कौर के पति निशान सिंह भरोआणा ने बताया कि उसका गांव में ही अपनी जमीन की ‘वट’ (आड़) के कारण झगड़ा चल रहा था जिस संबंधी पंचायत ने फैसला भी करवा दिया था लेकिन रविवार जब वह व उसका बेटा सुखविन्द्र सिंह खेतों में काम करने गए हुए थे तो गांव के ही गुरदेव सिंह व उसके दोनों पुत्रों ने दीवार फांदकर घर में दाखिल होकर घर में अकेली महिलाओं को देखकर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर उसकी पत्नी मनजीत कौर के अतिरिक्त 2 बहुएं गुरजीत कौर पत्नी सुखविन्द्र सिंह, मनदीप कौर पत्नी दविन्द्र सिंह व पोता दिलप्रीत सिंह (9) पुत्र सुखविन्द्र सिंह को भी घायल कर दिया।
1 गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि खून से बुरी तरह लथपथ महिलाओं व बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया व इस संबंधी तुरंत थाना कबीरपुर में सूचना दे दी गई। वहीं थाना कबीरपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंधी ए.एस.आई. रणजीत सिंह ने घायल महिलाओं के बयानों के आधार पर गुरदेव सिंह पुत्र दीवान सिंह, गुरप्रताप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, जगबीर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह सभी निवासी भरोआणा के विरुद्ध मामला दर्ज कर जगबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है व बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।