Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 11:31 AM
होशियारपुर से हैरोइन लाकर जालंधर एरिया में सप्लाई करने आए 3 तस्करों को जालंधर देहात की सी.आई.ए. स्टाफ-1 पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों से 35 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है।
जालंधर(प्रीत): होशियारपुर से हैरोइन लाकर जालंधर एरिया में सप्लाई करने आए 3 तस्करों को जालंधर देहात की सी.आई.ए. स्टाफ-1 पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों से 35 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है।
जालंधर देहात के एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एस.पी. इन्वैस्टीगेशन बलकार सिंह और डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन सुरेन्द्र मोहन के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह गिल द्वारा गठित की गई टीम ने अमित वासुदेव पुत्र अश्विनी कुमार निवासी मोहल्ला गुरु नानक नगर, होशियारपुर को गिरफ्तार कर 10 ग्राम हैरोइन, ए.एस.आई. विपन कुमार ने भोगपुर एरिया से अशोक कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी भगत नगर, मॉडल टाऊन, होशियारपुर को काबू कर 15 ग्राम हैरोइन व एक एक्टिवा बरामद की है।
वहीं ए.एस.आई. अजीत सिंह ने गांव टांडी के निकट से हरजीत सिंह पुत्र तेलू राम निवासी कीर्ति नगर, होशियारपुर को गिरफ्तार कर 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है। एस.एस.पी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि तीनों आरोपी पिछले काफी समय से हैरोइन की तस्करी कर रहे थे। तीनों के खिलाफ होशियारपुर व जालंधर एरिया में केस दर्ज हैं। तीनों आरोपी हैरोइन तस्करी के एक ही नैटवर्क का हिस्सा हैं। आरोपियों से उनके नैटवर्क संबंधी इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह गिल द्वारा पूछताछ की जा रही है।