Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 12:16 PM
नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. सुखदर्शन कुमार के नेतृत्व में एक व्यक्ति को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
फिरोजपुर(कुमार): नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. सुखदर्शन कुमार के नेतृत्व में एक व्यक्ति को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पैक्टर अवतार सिंह ने बताया कि गत दोपहर गांव किलचे के एरिया में ए.एस.आई. सुखदर्शन कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे तब पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर जब एक व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली तो उससे 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम छिंदर बताया, जिसके खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।