Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Oct, 2017 08:04 AM
सिटी पुलिस गुरदासपुर ने 2 महिलाओं को भारी मात्रा में शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल कुलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। किसी मुखबिर ने उन्हें सूचित किया कि एक...
गुरदासपुर (विनोद): सिटी पुलिस गुरदासपुर ने 2 महिलाओं को भारी मात्रा में शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि हैड कांस्टेबल कुलजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। किसी मुखबिर ने उन्हें सूचित किया कि एक महिला निशा पत्नी हीरा सिंह निवासी गांव मानकौर शराब बेचने का अवैध धंधा करती है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर निशा को 7500 मि.ली. शराब सहित गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि इसी तरह हैड कांस्टेबल राजिन्द्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ गांव मानकौर के बाईपास चौक पर नाका लगाकर ड्यूटी दे रहा था। किसी मुखबिर ने पुलिस पार्टी को सूचित किया कि रानी पत्नी प्रेम कुमार निवासी गांव मानकौर अपने घर में शराब बेचने का अवैध धंधा करती है। इस पर पुलिस पार्टी ने रानी के घर छापामारी की तो वहां से 7,500 मि.ली. शराब बरामद हुई। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।