गांव जंडियाली में फायरिंग में 2 घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Oct, 2017 12:18 PM

2 injured

हलका बंगा अधीन आते गांव जंडियाली कलां में खेतों में पानी की बारी को लेकर हुई तकरार में की गई फायरिंग में 2 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बहराम, (रामा): हलका बंगा अधीन आते गांव जंडियाली कलां में खेतों में पानी की बारी को लेकर हुई तकरार में की गई फायरिंग में 2 लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी के अनुसार थाना बहराम में दिए बयानों में कुलवंत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव जंडियाली कला ने कहा कि मैं खेती करता हूं और मेरा छोटा भाई हरविंद्र सिंह भी मेरे साथ ही खेती करता है। 5 अक्तूबर को गांव जंडियाली कलां के ही रहने वाले रणजीत सिंह उर्फ मंगी पुत्र सोहन सिंह से मामूली तकरार हुई थी जिसका गांव की पंचायत ने राजीनामा करवा दिया था। 7 अक्तूबर शाम के 6 बजे के करीब रणजीत सिंह उर्फ मंगी और उसके साले पाला सिंह पुत्र शिव सिंह ने मोटरसाइकिल पर हमारे घर के बाहरे आते ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। 

जब हम दोनों भाई घर से बाहर आए तो रणजीत सिंह ने रिवॉल्वर से हम पर फायर कर दिया जो मेरे बाएं पांव की उंगली पर लगा। फिर उसने फायर मेरे भाई हरविंद्र सिंह पर किया जो उसके बाएं कंधे पर लगा जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया। रणजीत सिंह सिविल अस्पताल जालन्धर में उपचाराधीन है। पुलिस ने कुलवंत सिंह के बयानों पर रणजीत सिंह और पाला सिंह निवासी गांव खेड़ा पर धारा 307, 34, आई.पी.सी. 25/27-54-59 असला एक्ट तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी तरफ जब रणजीत सिंह से सम्पर्क करने की कोशिश की तो उससे सम्पर्क नहीं हो सका।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!