Edited By Updated: 26 Feb, 2017 08:07 AM
आज कपूरथला-गोइंदवाल साहिब मार्ग पर पड़ते गांव अटनावाली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक छोटा हाथी वाहन के पलटने से उसमें सवार कुछ महिलाओं सहित 17 लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला व गोइंदवाल साहिब में भर्ती करवाया गया है।
कपूरथला (भूषण, स.ह.) : आज कपूरथला-गोइंदवाल साहिब मार्ग पर पड़ते गांव अटनावाली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक छोटा हाथी वाहन के पलटने से उसमें सवार कुछ महिलाओं सहित 17 लोग घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल कपूरथला व गोइंदवाल साहिब में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार तरनतारन से एक छोटे हाथी पर सवार होकर 17 व्यक्ति जिनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं, काम के लिए कपूरथला शहर के लिए निकले थे। इसी दौरान जब उनका छोटा हाथी गांव अटनावाली के नजदीक पहुंचा तो सड़क पार कर रहे 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों को बचाने के चक्कर में वाहन पलट गया जिस कारण सभी 17 व्यक्ति व्यक्ति घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलैंस की सहायता से 10 घायलों गुरदेव सिंह पुत्र दारा सिंह, शरणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह व लखविंद्र सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव उसमा, कुलविंद्र कौर पत्नी परगट सिंह, सर्बजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह, जसबीर कौर पत्नी गुरजीत सिंह, परमजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह, कमल पुत्री शिंदर सिंह, हरमीत कौर पत्नी नेजर सिंह तथा कुलदीप सिंह पुत्री हीरा सिंह सभी निवासी गांव ठट्टा, जिला तरनतारन को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया जबकि 7 अन्य घायलों को सिविल अस्पताल गोइंदवाल साहिब में भर्ती करवाया गया है।